बलिया में ईडी ने की छापेमारी, दस्तावेज किया जब्त
बलिया में ईडी ने की छापेमारी, दस्तावेज किया जब्त
बलिया। जिले के खेजुरी निवासी सुजीत यादव पुत्र हरेराम यादव के आवास पर शुक्रवार की सुबह ईडी टीम ने प्रवर्तन निदेशालय इलाहाबाद उप-क्षेत्रीय कार्यालय के सहायक निदेशक धर्मेंद्र चौहान के नेतृत्व में छापेमारी की। टीम ने घर में रखे अलमारियों, बक्सों, बैगों व डिजिटल उपकरणों की गहनता से जांच की। टीम ने कुछ दस्तावेज को कब्जे में ले लिया।टीम द्वारा सुबह 6:40 बजे से जांच आरम्भ की गई जो शाम तक लगातार चली।
बताया जाता है कि ईडी टीम ने ऋषिकेश पांडेय, उप निदेशक, प्रवर्तन निदेशालय, आंचलिक कार्यालय रांची द्वारा धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत जारी आदेश के क्रम में शुक्रवार की सुबह छापा मारा। धर्मेंद्र चौहान सहायक निदेशक के नेतृत्व में सुबह 7:45 बजे पूरे परिसर की तलाशी शुरू कर दी। तलाशी शुरू होने से पहले और तलाशी के समापन के बाद धर्मेंद्र चौहान और उनके साथ आए विनय कुमार द्विवेदी, सहायक प्रवर्तन अधिकारी, वरिष्ठ सिपाही अवध नारायण चौहान व ओम प्रकाश ने विभिन्न अलमारियों, बक्सों, बैगों, डिजिटल उपकरणों की जांच की। जांच के दौरान प्रीति यादव पत्नी राहुल कुमार यादव परिसर में मौजूद रही। बताया जा रहा है कि हरेराम यादव के तीन लड़के है। जिसमें सुजीत यादव झारखंड के रांची में तैनात है। जबकि एक पुत्र राहुल कुमार यादव है। एक पुत्र मऊ में कार्यरत है। हरेराम के दो पुत्र आयुष्मान योजना के तहत संविदा पर तैनात है। इनकी खेजुरी में करोड़ों रुपए की लागत से बनी आलीशान मकान है। इसके अलावा सिकंदरपुर में भी लाखों रुपए की मकान व आई अस्पताल है।
