बलिया: गणतंत्र दिवस पर डीएम ने कलेक्ट्रेट प्रांगण में किया झण्डारोहण

0

बलिया: गणतंत्र दिवस पर डीएम ने कलेक्ट्रेट प्रांगण में किया झण्डारोहण

बलिया। 76वें गणतन्त्र दिवस के अवसर पर जनपद के सरकारी भवनों पर झण्डारोहण किया गया। जनपद के शिक्षण संस्थानों में भी झण्डारोहण के साथ ही विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन कर गणतन्त्र दिवस हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया।
जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने 76वें गणतंत्र दिवस पर कलेक्ट्रेट प्रांगण में झण्डारोहण किया तथा कलेक्ट्रेट के अधिकारियों कर्मचारियों को संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलायी।
जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि संविधान की प्रस्तावना, संविधान का सार है। संविधान बनाने का क्या उद्देश्य है, इसका उल्लेख प्रस्तावना में किया गया है। प्रस्तावना में उल्लिखित एक-एक शब्द बहुत ही महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि हम सभी लोगों को धर्म, सम्प्रदाय एवं जाति से ऊपर उठकर अपने राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना चाहिए। संविधान प्रत्येक व्यक्ति को अवसर की समानता उपलब्ध कराता है। हमारा देश, एक लोक कल्याणकारी देश हैं। समाज के रूप में हमारा दायित्व है कि हम, जो आर्थिक दृष्टि से सक्षम नहीं है, गरीब हैं, उनके कल्याण के लिए कार्य करें।
अपर जिलाधिकारी देवेंद्र प्रताप सिंह, मुख्य राजस्व अधिकारी त्रिभुवन एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी डॉ. राम विचार पाण्डेय ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे राजेश कुमार गुप्ता आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *