बलिया जिला अस्पताल के डॉ एके स्वर्णकार की हादसे में मौत

0

बलिया जिला अस्पताल के डॉ एके स्वर्णकार की हादसे में मौत

लखनऊ से आते वक्त रसड़ा के देवस्थली स्कूल के पास कार नहर में जाने से हादसा

बलिया। जिला चिकित्सालय के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. एके स्वर्णकार 45 की मौत शनिवार की रात बलिया रसड़ा मार्ग स्थित देवस्थली स्कूल के पास नहर में कार घुस जाने के कारण हो गई। जबकि उनके साथ गाड़ी में सवार अजीत राय 40 गम्भीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। डॉ. स्वर्णकार की मौत से जिला अस्पताल समेत पूरे जनपद में शोक की लहर दौड़ गई। यह हादसा लखनऊ से बलिया आते वक्त हुई।
झांसी जनपद के रहने वाले डॉ. एके स्वर्णकार की तैनाती जिला चिकित्सालय बलिया में थी। एमडी की पढ़ाई कर रहे डॉ. स्वर्णकार एजुकेशन लीव पर थे। शनिवार को वे लखनऊ से कार से बलिया आ रहे थे। लखनऊ से रसड़ा तक उनके साथ गाड़ी में मौजूद अजीत राय चला रहे थे। जबकि रसड़ा से स्वयं डॉक्टर स्वर्णकार गाड़ी चलाने लगे। जैसे ही वाहन रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के संवरा देवस्थली के पास पहुँचा कि डा स्वर्णकार को झपकी आ गई और कार नहर में घुस गई। नहर में पानी होने के कारण उनकी मौत हो गई। जबकि अजीत राय गम्भीर रूप से घायल हो गए। डॉक्टर स्वर्णकार जिला चिकित्सालय में 2007 में तैनात हुए थे और ढाई वर्ष पूर्व एमडी करने गए हुए थे जो एजुकेशन रिलीव पर चल रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *