बलिया के खाद्यान्न घोटाला का आरोपी तत्कालीन बीडीओ वाराणसी में गिरफ्तार

0

बलिया के खाद्यान्न घोटाला का आरोपी तत्कालीन बीडीओ वाराणसी में गिरफ्तार

बलिया। आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (ईओडब्ल्यू) वाराणसी ने खाद्यान्न घोटाले में वांछित तत्कालीन बीडीओ रामकृत राम को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी चकिया, चंदौली के निवासी हैं और बलिया के पंदह ब्लॉक में बीडीओ के पद पर तैनात थे। टीम ने वाराणसी के भगवानपुर गेट के पास से गिरफ्तार किया।


19 वर्ष पहले दर्ज हुआ था मुकदमा
वर्ष 2006 में बलिया के सिकंदरपुर थाने में रामकृत राम के खिलाफ धोखाधड़ी और शासकीय धन के गबन का मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोपी लंबे समय तक प्रशासन और पुलिस को चकमा देता रहा। कई बार अपना पता बदलकर वाराणसी के भगवानपुर इलाके में छिपा रहा।


सेवानिवृत्ति के बाद से चकमा देता रहा
रामकृत राम वर्ष 2017 में डीडीओ पद से सेवानिवृत्त हुए थे। सेवानिवृत्ति के बाद से वह लगातार पुलिस की नजरों से बचते रहे। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी अपने चकिया और मुगलसराय स्थित पते पर वर्षों से नहीं रह रहा था।


यह थी गिरफ्तार करने वाली टीम
गिरफ्तारी अभियान निरीक्षक सुनील कुमार वर्मा के नेतृत्व में ईओडब्ल्यू की टीम और लंका पुलिस ने मिलकर कार्रवाई की। इस टीम में मुख्य आरक्षी छेदी सिंह, शशिकांत सिंह, विनीत पांडे, राजकिशोर, रामाश्रय सिंह व सरफराज अंसारी शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *