बलिया: चोरी का आरोपी गिरफ्तार

बलिया: चोरी का आरोपी गिरफ्तार
बलिया। बांसडीहरोड पुलिस ने बुधवार को चोरी के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से 3660 रुपये नगद बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया।
पुलिस के अनुसार बीते 20 मई को रघुनाथपुर गांव निवासी माधुरी सिंह परिवार के साथ दवा इलाज के लिए गोरखपुर गयी हुई थी। घर की देखरेख के लिए पड़ोस के ही मंतोष कुमार लल्लू पुत्र शिव प्रसाद तुरहा बड़क को अपने मुख्य दरवाजे की चाभी दे दी थी। जब वह अगले दिन घर लौटी तो देखा कि सारा सामान बिखरा पड़ा है और कीमती सामान गायब थे। उन्होंने घर की देखरेख कर रहे लल्लू पर चोरी का आरोप लगाया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर चोर की तलाश शुरू कर दी। बुधवार को पुलिस ने आरोपी मंतोष कुमार उर्फ लल्लू पुत्र शिव प्रसाद उर्फ बड़क तुरहा निवासी रघुनाथपुर को रघुनाथपुर आमघाट मार्ग के पास से गिरफ्तार किया।
