बलिया: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक की मौत, एक घायल

बलिया: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक की मौत, एक घायल
बलिया। बैरिया थाना क्षेत्र के एनएच -31 स्थित सुघरछपरा ढाले के समीप
सोमवार की देरशाम अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दिया। जिसमें बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने घायल को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भेजवाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
बताया जाता है कि हल्दी थाना क्षेत्र के बादिलपुर निवासी रंजन यादव 25 पुत्र जनार्दन यादव अपने दोस्त भरसौता निवासी चंदन यादव 23 के साथ सोमवार की शाम लालगंज क्षेत्र के रिश्तेदारी में आयोजित बर्थडे पार्टी शामिल होने गया हुआ था। जहां कार्यक्रम समाप्त होने के बाद देररात सुघरछपरा ढाले के पास जैसे ही पहुँचे की किसी अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। जहां रंजन की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। जबकि चंदन गम्भीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने एम्बुलेंस से घायल के साथ ही मृतक को जिला अस्पताल भेजवाया।
