बलिया: प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत मामले में जेल गई नर्स सस्पेंड

0

बलिया: प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत मामले में जेल गई स्टाफ नर्स सस्पेंड

बलिया। एक माह पहले बांसडीह में स्टाफ नर्स के आवास पर प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत हुई थी। इस मामले में जेल गई स्टाफ नर्स को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवायें के महानिदेशक डॉ रतन पाल सिंह सुमन ने निलंबित कर दिया है।
बता दें कि बांसडीह में सीएचसी रेवती की नर्सिंग अधिकारी सुधा देवी अपने आवास पर प्रसव कराने का काम करती थी। बीते चार दिसम्बर को प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत गई। इसके बाद ग्रामीणों ने खूब हंगामा किया। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सुधा को जेल भेज दिया। सीएमएस ने प्रकरण की जांच तीन सदस्यीय टीम से कराई। जांच में पुष्टि होने के बाद इसकी रिपोर्ट सीएमएस ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवायें के महानिदेशक को भेजी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *