बलिया: ट्रक की चपेट में आईं दो सगी बहनें, एक की मौत, एक गंभीर

0

बलिया: ट्रक की चपेट में आईं दो सगी बहनें, एक की मौत, एक गंभीर

बलिया। नरही थाना क्षेत्र के लखनुआ मोड़ के समीप वृहस्पतिवार की शाम ट्रक की चपेट में आने से दो सगी बहनें गंभीर रूप से घायल हो गई। आसपास के लोग घायलों को लेकर जिला अस्पताल जा रहे थे कि रास्ते में एक बहन ने दम तोड़ दिया। जबकि दूसरी बहन का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, चालक ट्रक लेकर भाग निकला।
बताया जाता है कि बिहार के बक्सर जिले के थाना सिकरौल के रेका गांव निवासी पूजा 28 एवं आरती 26 पुत्री प्रद्युम्मन उपाध्याय गुरुवार को चितबड़ागांव स्थित महाविद्यालय से बीए का प्रवेश पत्र लेकर वापस गांव जा रही थी। जेैसे ही वह नरही थाना क्षेत्र के लखनुआ मोड़ पर पहुंची कि बलिया से भरौली को जा रहे ट्रक ने टक्कर मार दिया। जिसमें दोनों बहनें गंभीर रूप से घायल हो गई। आसपास के लोग घायलों को जिला अस्पताल लेकर जा रहे थे कि रास्ते में पूजा की मौत हो गई। जबकि आरती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी स्थिति नाजूक बनी हुई है। उधर, घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *