बलिया: पैसे के विवाद में पति ने पत्नी को धारदार हथियार से किया घायल

0

बलिया: पैसे के विवाद में पति ने पत्नी को धारदार हथियार से किया घायल

बलिया। पैसे को लेकर पति-पत्नी के बीच दो दिनों से चल रहा विवाद गुरुवार को खूनी संघर्ष में बदल गया। पति ने पत्नी पर धारदार हथियार से वार कर घायल कर भाग गया। पत्नी की चीख सुन मौके पर पहुंचे आसपास के लोग उसे सीएचसी सोनबरसा ले गए, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।
दोकटी थाना क्षेत्र के लालगंज बाजार निवासी नूर मुहम्मद उर्फ साई का अपनी पत्नी शायरा खातून के साथ पैसे को लेकर दो दिनों से विवाद चल रहा था। मामला इतना बढ़ गया कि आक्रोश में आकर नूर मुहम्मद नें अपनी पत्नी के शरीर पर धारदार हथियार से वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर भाग निकला। इस बाबत दोकटी थानाध्यक्ष बंश बहादुर सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *