बलिया में चोरों ने चटकाया न्यू पीएचसी का ताला, उड़ाया लाखों का सामान

बलिया में चोरों ने चटकाया न्यू पीएचसी का ताला, उड़ाया लाखों का सामान
बलिया। रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के मुड़ेरा स्थित न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में शुक्रवार की रात चोरों ने अस्पताल के चैनल गेट का ताला तोड़कर लाखों का सामान चुराकर फरार हो गए। इस मामले में पुलिस ने अस्पताल के फार्मासिस्ट सुनील यादव की तहरीर पर आवश्यक कार्रवाई में जूट गई है।
बताया जाता है कि चोर अस्पताल के चैनल का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया। इसके बाद अस्पताल में रखे बैट्री, इन्वर्टर, फ्रीज, कम्प्यूटर सहित लाखों के सामानों को चुरा लिया। चोरी की सूचना मिलते ही प्रभारी चिकित्साधिकारी जीए अंसारी व पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
