बलिया में महिला ने फांसी लगा दी जान

बलिया में महिला ने फांसी लगा दी जान
बलिया। दोकटी थाना क्षेत्र के शिवपुर निवासी गीता देवी 24 पत्नी गौतम गोंड ने शुक्रवार की रात फांसी लगा जान दे दी। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
बताया जाता है कि गौतम गोंड झारखंड राज्य में काम करता है। शुक्रवार की रात पति-पत्नी में किसी बात को लेकर फोन पर ही कहासुनी हुई। इसके बाद कमरे में जाकर गीता ने फांसी का फंदा लगा आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही पुलिस बल के साथ पहुंचे क्षेत्राधिकारी बैरिया मो. उस्मान व थानाध्यक्ष दोकटी वंश बहादुर सिंह ने शव को कब्जे में ले लिया। मृत महिला एक पुुुत्र व एक पुत्री की मां थी। इस बाबत थानाध्यक्ष वंश बहादुर सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
