बलिया: साइबर सेल ने धोखाधड़ी के शिकार पीड़ित को वापस दिलवाये 87000 हजार रुपये

0

बलिया: साइबर सेल ने पीड़ित के खाते में लौटाए 87000 हजार रुपये

बलिया। न्यायालय के आदेश पर साइबर सेल ने शुक्रवार को धोखाधड़ी की धनराशि 87000 रुपए पीड़ित के खाते में वापस कराया। पीड़ित राकेश यादव द्वारा बलिया पुलिस तथा थाना साइबर सेल की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया गया।
थाना दोकटी में राकेश कुमार यादव पुत्र प्रेम सागर यादव निवासी लच्छू टोला के भारतीय स्टेट बैंक के खाते से 11 अप्रैल 2023 को 87000 रुपये धोखाधड़ी कर अज्ञात व्यक्ति द्वारा स्थानान्तरण किया गया। साइबर सेल द्वारा तत्काल शिकायत को संज्ञान में लेते हुए त्वरित विधिक कार्रवाई की गई। साइबर सेल क्राइम टीम में निरीक्षक नदीम अहमद फरीदी,
निरीक्षक अशोक दत्त त्रिपाठी, मो जफर, आरक्षी अमरनाथ मिश्र, आरक्षी अमर बहादुर यादव, आरक्षी कुलदीप दूबे, आरक्षी शनि कुमार, महिला आरक्षी काजल शुक्ला व प्रिया जायसवाल आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *