बलिया में आग से चार परिवारों के मड़हे राख

बलिया में आग से चार परिवारों के मड़हे राख
बलिया। मनियर थाना क्षेत्र के खुटहां गांव में शुक्रवार की सुबह घूरे से निकली चिंगारी से लगी आग में चार परिवारों की रिहायशी मड़हे में आग लग गई। इसमें रखे घर गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया।आसपास के लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया।
बताया जात है कि खुटहा गांव निवासी विजयी यादव के मड़हे में सुबह आग लग गई। जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक मड़हे धू-धूकर जलने लगे। आग ने बगल के हरेराम यादव, गौरी शंकर यादव व सुदामा यादव के मड़हे को भी अपने आगोश में ले लिया।
