बलिया में ज्वेलरी की दुकान में लाखों की चोरी, चोर हुआ कैमरे में कैद

बलिया में ज्वेलरी की दुकान में लाखों की चोरी, चोर हुआ कैमरे में कैद
बलिया। सुखपुरा कस्बा स्थित एक ज्वेलरी की दुकान से एक युवक ने झांसा देकर करीब चार लाख के ज्वेलरी को चुरा लिया।
बताया जाता है कि सुखपुरा में खुशहाल सोनी की ज्वेलरी की दुकान है। बुधवार को खुशहाल किसी काम से मऊ गए थे और उनकी मां अकेले दुकान पर थी। एक युवक आया और उनसे कुछ गहने देखने लगा। कुछ ज्वेलरी देख कर वह वापस चला गया। कुछ देर बाद वह दुकान पर फिर वापस आया। वह जान चुका था कि दुकान पर महिला अकेले हैं। वह फिर गहने देखने लगा। खुशहाल की मां गहने दिखा रही थी। इसी बीच मौका पाकर वह आलमारी में से चार लाख का मंगल सूत्र का एक पैकेट जिसमें 45 पीस लाकेट था उसे लेकर अपनी जेब में रख लिया। गुरुवार को दुकान पर खरीदारी करने जब ग्राहक आए तो उस समय आलमारी में लाकेट नहीं था। सीसीटीवी देखा गया तो चोरी की जानकारी हुई। इसकी सूचना खुशहाल ने पुलिस को दी है। पुलिस ने मौका मुयायना कर सीसीटीवी कैमरे के फुटेज के आधार पर जांच में जुट गई है।
