बलिया में जीएसटी विभाग ने बिना बिल के सामान लदे दो वाहनों को कराया सीज

0

बलिया में जीएसटी विभाग ने बिना बिल के सामान लदे दो वाहनों को कराया सीज

बलिया। माल एवं सेवा कर अधिनियम के तहत चलाए जा रहे अभियान के तहत जीएसटी विभाग की कार्रवाई सीमावर्ती इलाकों में कार्रवाई की जा रही है। जीएसटी विभाग के असिस्टेंट कमिश्नर पंकज कुमार ने बैरिया के चिरैया मोड़ से बुधवार को एक जीप पर बिना बिल के गुटखा व एक पिकअप पर बिना बिल का तेल व सर्फ लदे वाहन को पकड़ लिया। दोनों वाहनों को बैरिया थाने ले जाकर उसे सीज कर दिया है।
जीएसटी के असिस्टेंट कमिश्नर पंकज कुमार ने बताया कि बैरिया के चिरैया मोड़ पर जांच की जा रही थी। एक कमांडर जीप पर गुटखा लदा हुआ था, वहीं दूसरे पिकअप पर तेल व सर्फ लदा हुआ था। बिल के संबंध में पूछा गया तो चालक ने किसी भी सामान का बिल नहीं प्रस्तुत किया। माल से संबंधित कोई कागजात चालक के पास नहीं था। जांचोपरांत दोनों वाहनों को बैरिया थाने को सुपुर्द किया गया है। इसके बाद पुलिस ने दोनों वाहनों को सीज कर दिया है। बताया कि माल का भौतिक सत्यापन करने के बाद अर्थ दंड तय किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *