बलिया: पड़ोसी युवक ने बालिका से किया दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज, आरोपी गिरफ्तार

0

बलिया: पड़ोसी युवक ने बालिका से किया दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज, आरोपी गिरफ्तार

बलिया। नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में एक युवक द्वारा बालिका के साथ दुष्कर्म का मामला गुरुवार की देरशाम सामने आया। पीड़िता के मां की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। उधर, घटना की जानकारी होते ही पुलिस अधीक्षक वि​क्रांत वीर फोरेंसिंक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का निरीक्षण किया।
बताया जाता है कि गुरुवार की देरशाम एक प्रार्थिनी नगर कोतवाली में आकर सूचना दिया कि उनकी 12 वर्षीय पुत्री को पड़ोस में रहने वाले युवक ने अपने घर किसी काम के बहाने बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी युवक का घर पीड़िता के मकान से करीब 100 मीटर दूरी पर है। इसके यहां बालिका व युवक का आना जाना लगा रहता है। जिसने इस घटना को अंजाम दिया। इस बाबत पुलिस अधीक्षक वि​क्रांत वीर ने बताया कि कोतवाली में पीड़िता के मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पीड़िता की उम्र करीब 12 वर्ष व आरोपी की उम्र 30 वर्ष है। मेरे व फोरेंसिक टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण् कर लिया गया है और अग्रिम कार्रवाई जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *