बलिया: कोरंटाडीह चौकी प्रभारी ने 223 बोतल शराब के साथ युवक को पकड़ा, तीन पर मुकदमा

बलिया: कोरंटाडीह चौकी प्रभारी ने 223 बोतल शराब के साथ युवक को पकड़ा, तीन पर मुकदमा
बलिया। नरही थाना क्षेत्र के कोरंटाडीह चौकी प्रभारी ने मंगलवार की शाम को बाईक से शराब तस्करी करने वाले एक युवक को 223 बोतल शराब के साथ धर दबोचा। जबकि दो युवक भाग निकले। पुलिस ने तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पकड़े गए युवक का चालान कर दिया।
बताया जाता है कि कोरंटाडीह चौकी प्रभारी अखिलेश सिंह मंगलवार की देर शाम क्षेत्र में चक्रमण कर रहे थे। इसी दौरान बाईक से तीन युवक बोरी में सामान लेकर जा रहे थे। जब पुलिस ने रोका तो दो युवक भाग निकले लेकिन नारायनपुर निवासी अजय चौहान पुत्र मनोज चौहान पकड़ा गया। बाईक पर कुल 223 बोतल शराब लदा हुआ था जिसे कब्जे में ले लिया। पुलिस के अनुसार युवक अमाव गांव से शराब को नारायनपुर ले जा रहा था। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पकड़े गए युवक का चालान कर दिया। वहीं भाग निकले नारायनपुर निवासी दोनों युवकों की तलाश में जुट गई है।
