बलिया में प्रेमी ने ही किया था प्रेमिका का कत्ल, प्रेमी गिरफ्तार

0

बलिया में प्रेमी ने ही किया था प्रेमिका का कत्ल, प्रेमी गिरफ्तार

सेरिया पुलिया के पास 24 अक्टूबर की रात महिला का मिला था शव

बलिया। बांसडीहरोड पुलिस ने सेरिया पुलिया के पास 24 अक्टूबर की रात मिली महिला के शव प्रकरण का खुलासा कर दिया है। प्रेमी ने ने प्रेमिका का कत्ल किया था। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी कृष्णा यादव उर्फ श्रीकृष्ण यादव पुत्र भृगु यादव उर्फ भृगुनाथ यादव निवासी नगवा थाना दुबहड़ को ग्राम टकरसन पोखरा के पास से गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
बता दें कि मृतिका मंजू देवी के पति का करीब सात वर्ष पूर्व देहान्त हो गया था। इसके बाद आरोपी पशु व्यापारी था। जिसका मृतिका मंजू देवी के गांव व घर अक्सर आना जाना रहता था। यही से मृतिका मंजू देवी का आरोपी से परिचय हो गया और धीरे धीरे प्रेम प्रसंग में बदल गया। उसने धीरे धीरे मृतिका मंजू देवी व उसके घर के सभी सदस्यों पर अपना सम्पूर्ण अधिकार जताने लगा और सभी कार्यो में हस्तक्षेप करने लगा था। मृतिका मंजू देवी प्रेम प्रसंग के कारण आरोपी को अपना काफी पैसा दे दिया था। इसी को लेकर दोनों के बीच आये दिन कहासुनी होती रहती थी। बीते 24 अक्टूबर को आरोपी प्रेमिका मंजू देवी को तिखमपुर से साथ लेकर बांसडीहरोड होते हुए ग्राम सेरिया पहुँचा, जहां पर स्थित पुलिया के पास दोनों के बीच कहासुनी और झगड़ा होने लगा। इसके बाद आरोपी ने गुस्से में आकर मंजू देवी को मार पीटकर हत्या कर दिया और पुलिया के नीचे शव को फेक दिया था। आरोपी के पास से एक मोबाइल, एक बाइक, 120 रुपये नकद बरामद किया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष अखिलेश चन्द्र पाण्डेय, कां रमेश यादव, राहुल यादव व चालक धर्मेन्द्र यादव आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *