बलिया: “मिशन शक्ति” विशेष अभियान के तहत कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन

0

बलिया: “मिशन शक्ति” विशेष अभियान के तहत कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन

बलिया। “मिशन शक्ति” विशेष अभियान के अंतर्गत मंगलवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, वैना में
कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ पद्मावती गौतम ने नवजात बालिकाओं एवं माताओं के साथ केक काटा। इसके साथ ही बेबी किट, डायपर, बेबी कपड़ा, बेबी कम्बल, मिष्ठान, सम्मान पत्र तथा माला पहनाकर सम्मानित किया।
केंद्र प्रशासक प्रिया सिंह द्वारा मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, स्पॉन्सरशिप योजना, निराश्रित महिला पेंशन को विस्तार से बताया गया तथा वन स्टाप सेंटर व चाइल्ड हेल्पलाइन की कार्यप्रणाली एवं वहां प्राप्त होने वाली सेवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ धर्मेंद्र कुमार, नीलम शुक्ला, हर्षवर्धन, सविता, रंजना, आशा आदि रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *