बलिया में खेलते खेलते पोखरे में डूबा इकलौता चिराग, मौत
बलिया में खेलते खेलते पोखरे में डूबा इकलौता चिराग, मौत
बलिया। बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के आदर गांव में शनिवार को दो वर्षीय मासूम की पोखरे में डूबने से मौत हो गई। इसकी जानकारी होते ही घर में कोहराम मच गया।
बताया जाता है कि बांसडीह कोतवाली के आदर गांव निवासी रमेश ठाकुर का दो वर्षीय पुत्र रितेश ठाकुर पोखरा किनारे खेलते खेलते पानी में चला गया और डूब गया। जानकारी होने पर परिजन उसे पानी से निकालकर पीएचसी बांसडीह ले गये जहां डाक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान रितेश की मौत हो गयी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। रितेश चार बहनों में सबसे छोटा और ईकलौता भाई था।
