बलिया: खेत में मिला युवक का शव, पुलिस ने लिया कब्जे में

0

बलिया: खेत में मिला युवक का शव, पुलिस ने लिया कब्जे में

बलिया। नगरा थाना क्षेत्र के श्रीरामपुर नहर के पास धान के खेत में एक युवक का शव मिलने के बाद खलबली फैल गई। सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी रसड़ा मो. फहीम कुरैशी के नेतृत्व में पहुंची नगरा पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मृतक की शरीर पर किसी तरह की कोई चोट के निशान नहीं थे।
बताया जा रहा है कि श्रीरामपुर नहर के बगल में मुन्ना यादव का खेत है, जिनके धान की खेत में एक युवक का शव दिखा। इसकी सूचना मिलते ही मौके पर भीड़ जुट गई। सूचना पर मिलते ही नगरा पुलिस व क्षेत्राधिकारी रसड़ा मो फहीम कुरैशी फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। मृतक की पहचान पवन कुमार (25) पुत्र अशोक कुमार निवासी तुर्की दौलतपुर, थाना नगरा, बलिया के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *