बलिया: डीएम ने राजस्व अभिलेखागार का किया औचक निरीक्षण, दिए निर्देश

बलिया: डीएम ने राजस्व अभिलेखागार का किया औचक निरीक्षण, दिए निर्देश
बलिया। जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित राजस्व अभिलेखागार का आकस्मिक निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने आकस्मिक निरीक्षण के दौरान आरआरके से आज नकल के लिए कितने आवेदन आए तथा अब तक कितने नकल लम्बित है की जानकारी प्राप्त की। कहा कि नियमानुसार व समयबद्ध नकल दिया जाय तथा समुचित तरीके से रजिस्टर पर अंकन किया जाय। उन्होंने व्यवस्थित तरीके से अभिलेखों का रखरखाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अभिलेखागार में कार्यरत सभी कार्मिकों से उनके कार्यों की जानकारी प्राप्त कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जिलाधिकारी द्वारा जानकारी प्राप्त करने पर बताया गया कि कोई भी बाहरी व्यक्ति कार्य नहीं कर रहा है। कहा कि कोई भी बाहरी व्यक्ति के कार्य करने की शिकायत प्राप्त होती है तो कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी डीपी सिंह व नगर मजिस्ट्रेट इंद्रकांत द्विवेदी भी रहे।
