बलिया : थाने में “मार देब गोली थनवे पर घेर के” गाने पर युवती ने बनाया रील, हो रहा वायरल

बलिया के थाने में “मार देब गोली थनवे पर घेर के” गाने पर युवती ने बनाया रील, हो रहा वायरल
बलिया। इन दिनों सोशल साइट्स पर रील बनाने का क्रेज युवक व युवतियों के सिर चढ़ कर बोल रहा है। रील के लिए अब तो थाने और पुलिस बूथ का भी प्रयोग करने लगे हैं। सिकंदरपुर थाना प्रांगण सहित चौराहे स्थित पुलिस पिकेट के पास एक युवती द्वारा बनाया गया रील सोशल साइट्स (इंस्टाग्राम) पर खूब वायरल हो रही है।
खुशी ऑफिशियल के नाम से इंस्टाग्राम आईडी पर शेयर की गई तीन वीडियो 23 जुलाई की बताई जा रही है। थाना प्रांगण में वह युवती “रखले बा जिगर उ त शेर के,
देखनी रंगबाज ओहिसन ढेर के, मार देब गोली थनवे पर घेर के” गाने पर झूमती नजर आ रही है। जबकि दूसरा रील थानाध्यक्ष कक्ष के सामने का है जो 5 सितंबर का बताया जा रहा है। जहां एक द्विअर्थी अश्लील गीत “हिलता पूरा टाउन” पर वही युवती थिरकती दिख रही है। हैरत की बात यह है रील बनाने के दौरान ड्यूटी पर तैनात पहरा मूक दर्शक बन सब कुछ देख रहा है। इसी तरह “जाम पर जाम छल काईला, रम पी के गम भुलाईला” गाने पर एक्टिंग करती युवती का वीडियो सिकंदरपुर चौराहा स्थित पुलिस बूथ के पास का है।
बता दें की यह दूसरी बार है जब थाना प्रांगण में घुस कर इस प्रकार की रील बनाने का मामला सामने आया है।
रील बनाने वाली लड़की आसपास के किसी गांव की ही रहने वाली बताई जा रही है। इसके पूर्व भी सहतवार थाने के सामने रील बनाने का वीडियो वायरल हो चुका है। अब देखना दिलचस्प होगा कि पुलिस इस पर क्या कार्रवाई करती है।
