बलिया में 11 वीं की छात्रा को मनबढ़ युवकों ने मारपीट कर किया घायल

0

बलिया में 11 वीं की छात्रा को मनबढ़ युवकों ने मारपीट कर किया घायल

बलिया। सिकंदरपुर क्षेत्र के जगदरा गांव के पास बुधवार को मनबढ़ तीन युवकों ने 11वीं कक्षा की छात्रा को मारपीट कर घायल कर दिया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल छात्रा को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खेजुरी भेजवाया।
बताया जाता है की एक गाँव की रहने वाली छात्रा 15 खेजुरी गांव के एक प्राइवेट स्कूल से पढ़कर घर लौट रही थी। ज्योंही वह जगदरा गाँव के चुहिया बाबा स्कूल के पास पहुंची त्योंही पहले से घात लगाकर बैठे तीन युवक छात्रा को लात घुसो एवं बेल्ट से पिटाई करने लगे। इसके बाद छात्रा का हाथ बाँध कर पूर रजवाहा में धकेल दिया। छात्रा के शोर मचाने पर आसपास के लोग दौड़े तो युवक छात्रा को छोड़कर भाग निकले। घायल छात्रा का आरोप है कि कुछ दिन पहले स्कूल से लौटते समय मेरे ऊपर छीटाकशी की गई थी जिसका मैने विरोध किया था। सूचना पर पहुँची पुलिस ने घायल छात्रा को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खेजुरी भेजवाया।
प्रभारी निरीक्षक पकड़ी राजेन्द्र प्रसाद सिंह का कहना है कि तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलते ही कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *