बलिया के शिक्षक को राज्य अध्यापक पुरस्कार, टीएससीटी में हर्ष

0

बलिया के शिक्षक को राज्य अध्यापक पुरस्कार, टीएससीटी में हर्षबलिया। टीचर्स सेल्फ केयर टीम (टीएससीटी) के मुरलीछपरा ब्लाक संयोजक अजीत कुमार श्रीवास्तव को वर्ष 2025 का उत्तर प्रदेश राज्य अध्यापक पुरस्कार मिलने पर संगठन में हर्ष की लहर है। उनकी इस उपलब्धि पर टीएससीटी के पदाधिकारियों व सदस्यों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। पदाधिकारियों ने कहा कि अजीत को राज्य अध्यापक पुरस्कार मिलना न केवल उनके उत्कृष्ट कार्यों और समर्पण का सम्मान है, बल्कि संगठन व जिले के लिए भी गौरव का विषय है। उनकी यह उपलब्धि अन्य शिक्षकों को भी अधिक समर्पण एवं निष्ठा के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित करेगी। बधाई देने वालों में सतीश सिंह, चंद्रशेखर पासवान, सतीश मेहता, सन्नी सिंह, लालजी यादव, संजय कन्नौजिया, विजय राय, राजेश जायसवाल, अब्दुल अंसारी, अंजनी मिश्र, दिनेश वर्मा, सीताराम पांडेय, राजेश राव, सुनील कुमार, कंचन सिंह, संजीव मौर्य आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *