बलिया में एक ओर चौकी दूसरी ओर थाना पुलिस, फिर भी भाग निकले छह लूटेरे

बलिया में एक ओर चौकी दूसरी ओर थाना पुलिस, फिर भी भाग निकले छह लूटेरे
थाना पुलिसकर्मियों की निगाह रहती है लाल बालू की ट्रकों पर तो चौकी वालों की नजर गंगा किनारे होने वाली तस्करी पर
बलिया। नरही थाना के कोरंटाडीह चौकी क्षेत्र में शनिवार की शाम लुटेरों ने स्वर्ण व्यवसायी आशीष वर्मा से 1.5 लाख नकदी और लाखों के गहने लूट लिए। दो बाइकों पर सवार छह लुटेरे घटना को अंजाम दे आसानी से बजाय निकले। जबकि भरौली चौराहे पर नरही एसओ पुलिसबल के साथ मौजूद थे तो दूसरी ओर कोरंटाडीह
चौकी पर भी पुलिस थी। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। सूत्रों की मानें तो थाना के पुलिसकर्मियों की निगाह लाल बालू और गिट्टी लदे ट्रकों पर रहती जा जिससे रोजाना लाखों की आमदनी है, वहीं कोरंटाडीह चौकी क्षेत्र तो शराब तस्करी के लिए कुख्यात है। इनकी नजर गंगा किनारे की और होती है। यही कारण है कि लूटेरे आसानी से निकल गए।
