बलिया के हर चौराहे पर होती है अवैध वसूली, यातायात निरीक्षक का खेल

बलिया के हर चौराहे पर होती है अवैध वसूली, यातायात निरीक्षक का खेलबलिया। नगर क्षेत्र में तैनात यातायात निरीक्षक पूरी तरह भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। नगर के हर चौराहे पर यातायात पुलिस वाहनों के फोटो लेने और चालान का डर दिखा अवैध वसूली करते हैं। बताया जाता है कि इसके लिए यातायात निरीक्षक कि ओर से वसूली टार्गेट दिया गया होता है। नगर क्षेत्र इन दिनों यातायात निरीक्षक की काली कमाई का जरिया बना हुआ है। हर चौराहे पर इनके शह पर अवैध वसूली का खेल होता है। चौराहे पर तैनात यातायात पुलिस का मुख्य काम वाहनों की फोटो लेकर डील करना होता है। इसके चलते नगर की यातायात व्यवस्था पूरी तरह बेपटरी हो चुकी है।
