यूपी बिहार के सीमावर्ती क्षेत्र में स्वामी सहजानंद की प्रतिमा बचाने को हलचल तेज, डीएम को सौंपा ज्ञापन

यूपी बिहार के सीमावर्ती क्षेत्र में स्वामी सहजानंद की प्रतिमा बचाने को हलचल तेज, डीएम को सौंपा ज्ञापन
बलिया। यूपी बिहार के बीच गंगा नदी पर बन रहे तीसरे पुल को ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे से कनेक्ट करने के लिए बनने वाले एलिवेटेड रोड की जद में भरौली चौराहा स्थित सहजानंद सरस्वती पार्क एवं सहजानंद सरस्वती की प्रतिमा भी है। इसे अन्यत्र हटाए जाने की सूचना पर गड़हा विकास मंच के नेतृत्व में जिले भर के किसानों के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन एडीएम नमामि गंगे को दिया।
किसानों ने एडीएम से कहा कि स्वामी जी की प्रतिमा में हमारी गहरी आस्था है। किसान स्वामी जी को अपना भगवान मानते हैं। स्वामी जी की प्रतिमा के सामने देश की बड़ी बड़ी राजनीतिक हस्तियां नतमस्तक होती हैं। ऐसे में अगर प्रतिमा को कहीं हटाया गया तो हमें दुख होगा।अगर शासन हमारी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार नहीं करता है तो हम लोग लोकतांत्रिक तरीके से प्रतिरोध करेंगे। इस दौरान हुई किसी भी अनहोनी की समस्त जिम्मेदारी प्रदेश शासन की होगी।
इस मौके पर चन्द्रमणि राय, विभव शंकर ठाकुर, वंश नारायण राय, बिजेंद्र राय, डॉ विमलेश राय, हिमांशु राय, अरुण राय, प्रशांत राय, सौरभ सिंह रानू, कमल देव सिंह, विनोद राय, शिवनारायण राय, जितेन्द्र राय, रामजी राय आदि रहे।
