बलिया में तीन दिनों की बारिश में बढ़ गए पेड़, 40 गांवों में 60 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप
बलिया में तीन दिनों की बारिश में बढ़ गए पेड़, 40 गांवों में 60 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप
बलिया। विद्युत उपकेंद्र बसंतपुर से जुड़े 40 गांवों की बिजली आपूर्ति लम्बे समय से धवस्त है। यहां तक कि शासन के निर्देश के बावजूद दशहरा के दौरान 15 से 17 घंटे की कटौती होती रही। इस सब स्टेशन से जुड़े 40 गांवों में बीते 60 घंटे से आपूर्ति ठप है। इससे उपभोक्ताओं को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। अवर अभियंता द्वारा बताया जा रहा है कि पेड़ों की छंटाई हो रही है।अब सवाल यह उठता है कि तीन दिनों की ही बारिश में पेड़ इतना कैसे बढ़ गए कि
आपूर्ति रोक कर इसकी छंटाई करनी पड़ रही है। जेई का यह दावा कि गुरुवार को पूरे दिन बारिश के आपूर्ति बाधित को काउंट नहीं किया जाएगा। सवाल उठता है कि क्या बारिश में आपूर्ति बंद करने का नियम है क्या?
विद्युत उपकेंद्र बसंतपुर से जुड़े गांव सोहांव, रामापुर, टुटुवारी, गोविन्दपुर, भरौली, उजियार, नसीरपुर मठ, सरंया, कुत्तुबपुर, रामगढ़, अमांव, बघौना, दुलारपुर, चुरैली, विशेश्वरपुर, एकौनी, सुरही, लक्ष्मणपुर, बड़का खेत पलिया खास, कुल्हड़िया, गंगहरा सहित 40 गांवों में बिजली आपूर्ति होती है। शुक्रवार को पूरे दिन बिजली गायब रही। देरशाम आपूर्ति शुरू हुई और कुछ देर बाद ही गायब हो गई जो रविवार दोपहर तक बहाल नहीं हो सकी। इससे उपभोक्ताओं में आक्रोश है। इस बाबत अवर अभियंता संतोष कुमार ने बताया कि चितबड़ागांव से सब स्टेशन बसंतपुर आने वाली एचटी लाइन के बीच जगह-जगह पेड़ बढ़ गये हैं। उसकी छटाई हो रही है रविवार को बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
