बलिया के नगरीय क्षेत्रों में 187 स्थानों से हटे अवैध होर्डिंग्स
बलिया के नगरीय क्षेत्रों में 187 स्थानों से हटे अवैध होर्डिंग्स
बलिया। जिलाधिकारी के निर्देश पर समस्त 12 नगर निकायों में मंगलवार को सार्वजनिक स्थलों पर लगे बैनर होर्डिंग/दीवारो पर पेंटिंग आदि हटाने हेतु अभियान चलाया गया। इस अभियान में जनपद के समस्त निकायों में कुल 187 अवैध होर्डिंग बैनर, 101 साइनेज, 139 पोस्टर व 52 पेंटिंग हटाये गए।
1- नगर पालिका परिषद बलिया में 45 अवैध होर्डिंग बैनर, 18 साइनेज, 12 पोस्टर व 06 पेंटिंग।
2- नगर पालिका परिषद रसड़ा में 04 अवैध होर्डिंग बैनर, 12 साइनेज, 14 पोस्टर व 10 पेंटिंग।
3- नगर पंचायत रेवती में 05 अवैध होर्डिंग बैनर, 02 साइनेज, 07 पोस्टर व 03 पेंटिंग।
4- नगर पंचायत सहतवार में 02 अवैध होर्डिंग बैनर, 05 साइनेज, 0 पोस्टर व 0 पेंटिंग।
5- नगर पंचायत बांसडीह में 14 अवैध होर्डिंग बैनर, 02 साइनेज, 08 पोस्टर व 04 पेंटिंग।
6- नगर पंचायत मनियर में 08 अवैध होर्डिंग बैनर, 09 साइनेज, 15 पोस्टर व 07 पेंटिंग।
7- नगर पंचायत सिकन्दरपुर में 22 अवैध होर्डिंग बैनर, 08 साइनेज, 29 पोस्टर व 08 पेंटिंग।
8- नगर पंचायत बेल्थरारोड में 37 अवैध होर्डिंग बैनर, 31 साइनेज, 26 पोस्टर व 04 पेंटिंग।
9- नगर पंचायत बैरिया में 12 अवैध होर्डिंग बैनर, 05 साइनेज, 08 पोस्टर व 02 पेंटिंग।
10- नगर पंचायत चितबड़ागांव में 20 अवैध होर्डिंग बैनर, 01 साइनेज, 15 पोस्टर व 06 पेंटिंग।
11- नगर पंचायत नगरा में 10 अवैध होर्डिंग बैनर, 08 साइनेज, 05 पोस्टर व 02 पेंटिंग।
12- नगर पंचायत रतसरकलां में 08 अवैध होर्डिंग बैनर, 0 साइनेज, 0 पोस्टर व पेंटिंग।
उक्त के साथ समस्त अधिशासी अधिकारियों को यह चेतावनी भी दी गई कि निकायों में 3 दिन तक यह अभियान चलेगा, आज उक्त अभियान का तीसरा व अन्तिम दिन है, अगर किसी के द्वारा अवैध होर्डिंग बैनर, पोस्टर, पेंटिंग आदि नही हटाया जाता है, और अभियान समाप्ति के पश्चात अवैध होर्डिंग बैनर, पोस्टर, पेंटिंग आदि पाये जाने पर जुर्माना एवं एफआईआर भी दर्ज कराया जायेगा।
