बलिया: डीएम ने गुंडा एक्ट के आरोपी को किया जिला बदर

बलिया: डीएम ने गुंडा एक्ट के आरोपी को किया जिला बदर
बलिया। जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने गुंडा एक्ट के एक आरोपी को जिला बदर करने का आदेश जारी किया है। रसड़ा थाना प्रभारी निरीक्षक की रिपोर्ट पर यह कार्रवाई की गई है।
जिला बदर किए गए आरोपी का नाम संजय सिंह उर्फ बबलू है। वह प्रधानपुर, थाना कोतवाली रसड़ा का निवासी है और राधा प्रसाद सिंह का पुत्र है। उसके अपराधिक इतिहास को देखते हुए उत्तर प्रदेश गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत उसे 6 महीने के लिए जिला बदर किया गया है। यह कार्रवाई क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से की गई है।
