बलिया में लेखपाल ने रिश्वत का विरोध करने वाले को पीटा, पीड़ित ने तहसील गेट पर दिया धरना

0

बलिया में लेखपाल ने रिश्वत का विरोध करने वाले को पीटा, पीड़ित ने तहसील गेट पर दिया धरना

कृषक दुर्घटना बीमा के लाभ को विधवा से मांगे 10 हजार

बलिया। रसड़ा तहसील क्षेत्र के एक लेखपाल पर कृषक दुर्घटना बीमा का लाभ दिलाने के लिए रिश्वत मांगने का आरोप विधवा ने लगाया है। विधवा की सिफारिश करने व रिश्वत का विरोध करने पर लेखपालों ने मंगलवार को तहसील परिसर में उसकी पिटाई कर दी। पीड़ित ने रसड़ा कोतवाली को तहरीर देने के साथ ही लेखपालों पर कार्रवाई की मांग को लेकर तहसील गेट पर धरना शुरु कर दिया। विधवा के आरोप व लेखपालों की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।
रसड़ा तहसील क्षेत्र के ताड़ीबड़ागांव की सीमा सिंह के पति की मौत एक दुर्घटना में हो चुकी है। सीमा ने कृषक दुर्घटना बीमा योजना के तहतआवेदन किया है। लेखपाल को पत्रावली पर रिपोर्ट लगानी है। विधवा के अनुसार इसके लिए लेखपाल 10 हजार मांग रहा है। विधवा की सिफारिश करने मंगलवार को तहसील गए खैरानिस्फी गांव निवासी सामाजिक कार्यकर्ता संजीव गिरी को लेखपालों पिटाई कर दी। इसके बाद संजीव ने कोतवाली में तहरीर दी और लेखपालों पर कार्रवाई की मांग को लेकर तहसील गेट पर ही धरना शुरु कर दिया। कोतवाल रत्नेश सिंह ने बताया कि अभी मुकदमा दर्ज नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *