बलिया: पॉक्सो एक्ट का आरोपी अधेड़ गिरफ्तार

0

बलिया: पॉक्सो एक्ट का आरोपी अधेड़ गिरफ्तार
बलिया। रसड़ा कोतवाली पुलिस ने सोमवार को पीड़ित बालिका के मां की तहरीर पर पाक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी अधेड़ को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। जहां से कोर्ट ने आरोपी को जेल भेज दिया।
पीड़िता की मां ने तहरीर में उल्लेख किया है कि मेरी चार वर्षीय पुत्री मेरे पति के साथ गांव स्थित पंचायत भवन पर गणतंत्र दिवस के अवसर पर गयी थी सुबह राष्ट्रगान के वक्त सभी लोग खड़े होकर राष्ट्रगान कर रहे थे। इसी बीच एक अधेड़ पुत्री को उठाकर सुनसान जगह लेकर गया और पुत्री के साथ छेड़खानी की जिससे वह चिल्लाने लगी। इसके बाद वह फरार हो गया। जब घर वापस आयी तो उसे दर्द हो रहा था। पूछने पर बताई कि अधेड़ ने छेड़खानी की है। हम लोग दवा इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रसड़ा ले गए, जहाँ से डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख रेफर कर दिया। जिसका इलाज मऊ जनपद में चल रहा है। इस मामले में पुलिस ने धारा पाक्सो एक्ट आदि के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी साधु यादव निवासी उनाई थाना रसड़ा को गिरफ्तार का न्यायालय भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *