बलिया: ई रिक्शा पलटने से महिला की मौत

0

बलिया: ई रिक्शा पलटने से महिला की मौत

बलिया। मनियर मार्ग पर शनिवार की देर शाम देवडीह गांव के पास ई रिक्शा पलटने से महिला की मौत हो गयी। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया।
बताया जाता है कि बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के ताहिरपुर गांव निवासी फूलमती देवी (35) बांसडीह बाजार में सामान खरीदने गई थी। शाम को वह ई-रिक्शा से अपने गांव वापस जा रही थी। देवडीह गांव के पास बाइक सवार को बचाने के प्रयास में ई-रिक्शा असंतुलित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में फुलमती गंभीर रूप से घायल हो गई। उन्हें पीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान रविवार की सुबह मौत हो गई। उधर, ई रिक्शा में बैठी कुछ अन्य महिलाएं भी घायल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *