बलिया में हुए दोहरे हत्याकांड का एक और आरोपी ने किया सरेंडर

0

बलिया में हुए दोहरे हत्याकांड का एक और आरोपी ने किया सरेंडर

बलिया। नरही थाना क्षेत्र के कोटवा नारायणपुर में 9 दिनों पहले हुए दोहरे हत्याकांड का तीसरा आरोपी बिट्टू यादव निवासी कोटवा नारायणपुर ने सीजेएम पराग यादव के न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। जहां सीजेएम ने उसे न्यायिक अभिरक्षा में लेते हुए चौदह दिनों के रिमांड पर जेल भेज दिया।
अभियोजन के अनुसार बीते पहली जनवरी को नरही थाना के कोटवा नारायणपुर के बीयर की दुकान पर घटित हुआ था। इस घटना की वादिनि उर्मिला देवी पत्नी स्व. कन्हैया सेठ एवं लक्ष्मण गुप्ता पुत्र स्व. रामानंद गुप्ता ने थाने में आवेदन दिया था कि गोलू वर्मा एवं प्रशांत गुप्ता को स्कूल के पास घेर कर बदमाशों ने धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी। दो जनवरी के दिन काफी बवाल एवं ईट पत्थर भी चले थे। पुलिस द्वारा इस मामले में भी कार्रवाई की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *