बलिया में गड़वार तिराहा – चित्तू पांडे चौराहा हो सकता है वन-वे

बलिया में गड़वार तिराहा – चित्तू पांडे चौराहा हो सकता है वन-वे
बलिया। शहर को जाम से निजात दिलाने और यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित करने की कवायद जारी है। इसके लिए जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार के निर्देश पर रेलवे ओवरब्रिज के पूरब दिशा की ओर रविवार को पिचिंग का कार्य किया गया। सब कुछ ठीक ठाक रहा तो शीघ्र ही गड़वार तिराहा से चित्तू पांडेय चौराहा तक वन-वे लागू हो जाएगा।
बता दें कि इस मार्ग को प्रारंभ करने के लिए पूर्व में अवैध अतिक्रमण हटाया गया था। इस मार्ग में आगे रेलवे विभाग से भी कार्रवाई की लेकर प्रक्रिया जारी है। इसके पश्चात चित्तू पांडेय चौराहा पर भी चौड़ीकरण का कार्य प्रारंभ हो जाएगा। इस प्रकार यह रास्ता पूर्ण रूप से संचालित हो जाएगा। जिससे जाम की समस्या का एक वैकल्पिक उपाय हो जाएगा।
