बलिया: राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रतिनिधिमंडल ने बीएसए को सौंपा ज्ञापन

0

बलिया: राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रतिनिधिमंडल ने बीएसए को सौंपा ज्ञापन

12460 नियुक्त शिक्षकों के बकाया वेतन भुगतान की मांग

बलिया। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ प्राथमिक संवर्ग के जिला संयोजक राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीष कुमार सिंह से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।
बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत शिक्षकों की समस्याओं के समाधान व बकाया वेतन भुगतान की मांग की।
ज्ञापन में 12460 भर्ती में नियुक्त शिक्षकों में अब तक वेतन भुगतान से वंचित 345 शिक्षक का अविलंब वेतन भुगतान करने, एफएलएन प्रशिक्षण के अवशेष धनराशि का भुगतान प्राथमिकता के आधार पर करने, एक दिन के वेतन कटौती के अंतर्गत जिन शिक्षकों का स्पष्टीकरण प्राप्त हो गया है, उनका एरियर शीघ्र निर्गत करने की मांग की। इन सभी मांगो को पूरा करने के लिए संगठन द्वारा बीएसए को एक सप्ताह का समय दिया गया है। अन्यथा की स्थिति में संगठन द्वारा एक दिवसीय धरना देने की चेतावनी दी गई। प्रतिनिधिमंडल में रामाशीष यादव, प्रमोद सिंह,अमरेंद्र सिंह, राजेश सिंह, अखिलेश कुमार,मुकेश सिंह, रजनीश चौबे, राघवेंद्र सिंह, अमित तिवारी, अंकुर द्विवेदी, ओंकार सिंह, कर्ण प्रताप सिंह, अकीलुर्रहमान, धर्मेंद्र गुप्ता, संतोष गुप्ता, संजीव रंजन, शुभम प्रताप सिंह आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *