बलिया में अराजकतत्वों ने पूर्व मंत्री की प्रतिमा को किया क्षतिग्रस्त

0

बलिया में अराजकतत्वों ने पूर्व मंत्री की प्रतिमा को किया क्षतिग्रस्त

बलिया। चितबड़ागांव थाना क्षेत्र के रामपुरचिट तिराहे पर स्थित पूर्व मंत्री शारदानन्द अंचल की आदमकद प्रतिमा को बुधवार की रात अराजकतत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। इसकी जानकारी होते ही इलाके में हड़कम्प की स्थिति उत्पन्न हो गई। मौके पर सपा नेताओं के अलावा एडीएम डीपी सिंह, एडिशनल एसपी कृपाशंकर मौके पर पहुंच गए।
सपा के जिलाध्यक्ष व विधायक संग्राम यादव, पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी, बैरिया के विधायक और पूर्व मंत्री शारदानन्द अंचल के पुत्र जयप्रकाश अंचल, समाजवादी युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष रजनीश यादव ब्लाक प्रमुख बंशीधर यादव, जिला पंचायत सदस्य वीरलाल यादव सहित सैकड़ों लोग मौके पर पहुंचे। प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने पर मौके पर मौजूद लोगों में काफी आक्रोश रहा। पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी ने इस घटना की भर्त्सना करते हुए अपना विरोध जताया। इस घटना को अंजाम देने वालो के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने की मांग जिला प्रशासन से की। साथ ही पुलिस प्रशासन को कार्रवाई करने के लिए तीन दिन का अल्टिमेटम देते हुए कहा संतोषजनक कार्रवाई नहीं होने की दशा में सोमवार को जिला कार्यालय पर बैठक कर आगे की आन्दोलन तय किया जाएगा। इस बाबत चितबड़ागांव थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार चौधरी ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात पर मुकदमा पंजीकृत कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *