बलिया में ट्रक ने ली किशोर की जान, दो गम्भीर

बलिया में ट्रक ने ली किशोर की जान, दो गम्भीर
गड़वार थाना के नरायानापाली गांव के पास हादसा
बलिया। गड़वार थाना क्षेत्र के नरायनपाली गांव के पास बुधवार की दोपहर ट्रक ने बाईक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार एक किशोर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि दो युवक गम्भीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। वहीं, घायलों को जिला अस्पताल पहुँचाया गया, जहां से एक की हालत नाजुक देख चिकित्सक ने वाराणसी रेफर कर दिया। घटना के बाद चालक ट्रक लेकर भाग निकला।
बताया जाता है कि अमित गुप्ता 16 पुत्र शिवजी गुप्ता, सुशील गुप्ता 18 पुत्र राधेश्याम एवं राजकुमार गुप्ता 20 पुत्र श्रीभगवान गुप्ता एक ही बाइक से अपने गांव से गड़वार जा रहे थे। जैसे ही नरायनापाली चट्टी पर पहुँचे की ट्रक की चपेट में आ गए। जिसमें अमित गुप्ता की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि शिवजी गुप्ता व राजकुमार गुप्ता गम्भीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर काफी संख्या में भीड़ इकट्ठा हो गई। उधर, परिजनों में कोहराम मच गया।
