बलिया में शराब तस्करी के आरोपी एसआई की रिपोस्टिंग

0

बलिया में शराब तस्करी के आरोपी एसआई की रिपोस्टिंग

कोरोना काल में कोरंटाडीह में तैनाती के दौरान तस्करी को नाव पर लदे शराब संग वीडियो हुआ था वायरल

एसपी ने किया है 34 उपनिरीक्षकों का तबादला

बलिया। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने जनहित व प्रशासनिक कारणों से 34 उप निरीक्षकों का तबादला किया है।
चौकी प्रभारी गिरिजेश प्रताप सिंह को ओक्डेनगंज से सिविल लाइन भेजा गया है। बृजेश कुमार सिंह को अपराध शाखा से ओक्डेनगंज का प्रभारी बनाया गया है। पवन को हॉस्पिटल चौकी से सतनी सराय और संदीप यादव को पकवाइनार से चंद्रशेखर नगर भेजा गया है।
आदर्श श्रीवास्तव को शिवपुरदीयर से बिचलाघाट और मृत्युंजय सिंह को बिचलाघाट से शिवपुरदीयर का प्रभार दिया गया है। नरहीं थाने के नजर अब्बास को हॉस्पिटल चौकी का प्रभारी बनाया गया है। हल्दी थाने के नीरज यादव को ताखा चौकी भेजा गया है।
अशोक कुमार को सुरेमनपुर से बेरूआरबारी और अखिलेश नारायण सिंह को बेरूआरबारी से सुल्तानपुर स्थानांतरित किया गया है। गणेश पांडेय को संवरा से कोरंटाडीह, संतोष यादव को ताखा से दक्षिणी थाना रसड़ा भेजा गया है। देवेन्द्र गुप्ता को सीयर से उत्तरी थाना रसड़ा, बांक बहादुर सिंह को उत्तरी से सीयर और बांसडीह के सागर कुमार रंगू को जयप्रकाश नगर का प्रभारी बनाया गया है। समरेंद्र कुमार मिश्र, चंद्रशेखर यादव, रामानुज समेत अन्य अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां दी गई हैं।
चौकी प्रभारी सुल्तानपुर रामानुज शुक्ला को थाना चितबड़ागांव, खेजूरी थाने के उपनिरीक्षक औरंगजेब खां को चौकी प्रभारी बसुधरपार, चौकी प्रभारी बसंतपुर हरिचरण यादव को चौकी प्रभारी सरेमनपुर, पकड़ी थाने के उप निरीक्षक अरविंद कुमार सिंह को थाना उभांव, चौकी प्रभारी माल्दा शिवमूर्ति तिवारी चौकी प्रभारी पकवाइनार, फेफना थाने के उपनिरीक्षक राम अचल यादव को चौकी प्रभारी बसन्तपुर, उपनिरीक्षक गुरू प्रसाद सिंह को पुलिस लाइन से थाना फेफना के लिए भेजा है।
उपनिरीक्षक सुशील कुमार यादव थाना दोकटी से चौकी प्रभारी कस्बा बैरिया, चौकी प्रभारी सतनी सराय राजू कुमार राय को कोतवाली, चौकी प्रभारी चन्द्रशेखरनगर हितेश कुमार को एसओजी प्रभारी, उप निरीक्षक मनोज कुमार सिंह को पुलिस लाइन थाना एएचटी, उपनिरीक्षक श्याम जीत यादव को पुलिस लाइन से नरहीं, उप निरीक्षक राजेश राम को पुलिस लाइन थाना खेजुरी तथा उप निरीक्षक अखिलेश्वर प्रसाद वर्मा को पुलिस लाइन से पुलिस लाइन से थाना थाना नगरा के लिए स्थानांतरित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *